Rewa News: रीवा की सड़क पर मरा मिला तेंदुआ, DFO ने बताया कैसे हुई मौत?

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद तेंदुए के शव को वन विभाग ने कब्जे में लेकर आज अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया। हादसा सिरमौर बरदहा घाटी रोड के पास हुआ है।

पूरे मामले में वन विभाग डीएफओ आलोक शर्मा ने के अनुसार वन परिक्षेत्र सिरमौर के सिरमौर बरदहा घाटी रोड पर तेंदुएं के मौत की सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अमला मौके पर पहुंचा। जहां टीम ने घटना स्थल की घेराबंदी कर साक्ष्यों को जुटाया है।

rewa leopard death

घटना के सिरमौर शुभम दुबे ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वहीं तत्काल मुकुंदपुर से पशु चिकित्सक की टीम घटना स्थल पर पहुंची है।जिन्होंने स्थानीय पशु चिकित्सक अधिकारी के साथ मिलकर तेंदुए का पोस्टमॉर्टम किया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम में पाया गया कि तेंदुए की मौत मल्टीपल हड्डियों के टूटने और आंतरिक रक्तस्त्राव के कारण हुई है। जिससे यह माना जा सकता है कि तेंदुए की मृत्यु हिट एंड रन यानी रोड ऐक्सिडेंट से हुई है।पोस्टमॉर्टम के बाद तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

पूरे मामले में आरोपी का पता लगाने के लिए जांच प्रक्रिया के तहत नजदीकी टोल नाके से संपर्क कर गुजरने वाले वाहनों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+