Rewa News: मोहनिया टनल में बाइकर्स ने किया ऐसा हैरतअंगेज स्टंट, वीडियो देखते ही पीछे पड़ गई पुलिस, Video
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में बाइकर्स गैंग के खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। जहां सड़क में खुलेआम स्टंट बाजी करके बाइकर्स अपनी और सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं। [वीडियो नीचे हैं]
बता दें कि मोहनिया टनल में जगह-जगह पर कैमरे लगे हुए हैं। इसके बावजूद इन बाइकर्स को पुलिस का किसी प्रकार का भय नहीं है।

हलांकि वायरल वीडियो कब का है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस कान खड़े हो गए हैं। और बाइकर्स की पहचान करने के लिए पीछे पड़ गई है।
रीवा एसपी विवेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कल देर रात में मेरे पास जानकारी आई थी कि कुछ बाइकर्स ने इस तरह का स्टंट किया है। जो न केवल उनके लिए खतरा है बल्कि सड़क पर चलने वाले आम लोगों के लिए भी खतरा है।
इसलिए बीच सड़क पर लापरवाही पूर्वक स्टंट करने वाले बाइकर्स की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जो भी लोग इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
वायरल वीडियो में आईपीसी की धारा 279 के तहत दोषियों पर कार्यवाही होगी। एसपी विवेक सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही और खतरनाक स्टंट बिल्कुल भी ना करें क्योंकि रोड सुरक्षित आवागमन के लिए बनाई गई है। ना कि इस तरह के स्टंट करने के लिए बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications