Rewa News: एकतरफा प्यार में आप नेता की खतरनाक साजिश, युवती के साथ की ऐसी वारदात, सुनकर दंग रह गए लोग

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से आप नेता की शर्मनाक करतूत सामने आई है। एकतरफा प्यार में आम आदमी पार्टी के पूर्व रीवा विधानसभा प्रत्याशी ने एक युवती का अपहरण कर बंधक बना लिया और शादी का दबाव बना रहा था।

मौका मिलते ही चालक की मदद से लड़की को आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुलिस की पास पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घेराबंदी कर 3 आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

Rewa News

जानकारी मुताबिक वारदात उस समय हुई जब युवती किसी काम से स्टेडियम तिराहे के पास जा रही थी। उसी समय आरोपी ने उसे सस्ता टैबलेट दिलाने का झांसा देकर कार में बैठा लिया। आरोपी के साथ पहले युवती के काम किया था जिससे उसकी जान पहचान थी। आरोपी उसे बायपास, कैलाशपुरी और रिंग रोड सहित अन्य स्थानों पर घुमाने के बाद नेहरू नगर स्थित एक घर में ले गया। वहां उसने युवती के हाथ-पैर रस्सियों से बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे बंधक बना लिया।

आरोपी और उसके साथी खाना लेने बाहर गए थे। इस दौरान चालक ने कमरे का दरवाजा खोलकर युवती को छुड़ाया और उसे सुरक्षित घर तक पहुंचा दिया। घर पहुंचते ही युवती ने अपने परिजनों को आप बीती बताई। इसके बाद वे उसे लेकर थाने पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने एसडीओपी डभौरा रुपेन्द्र धुर्वे, विवि थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा और बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय की निगरानी में विशेष टीमों का गठन किया। इन टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

मुख्य आरोपी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह दिल्ली में एक आईटी कंपनी में अच्छे खासे पैकेज पर नौकरी करता था। इस दौरान उसका रूझान आम आदमी पार्टी की तरफ बढ़ने लगा। अरविंद केजरीवाल से नजदीकियां बढ़ी और उसने नौकरी छोड़ दी। रीवा विधानसभा क्षेत्र से उसे 2018 विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया। इस चुनाव में आरोपी की जमानत जब्त हो गई। चुनाव हारने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई। आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन चुनाव के बाद उसका तलाक हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+