जीएसटी में सरकार ने किया बदलाव तो कांग्रेस ने राहुल गांधी को दिया श्रेय

नई दिल्लीः सरकार ने चार महीने पहले जीएसटी को लागू कर दिया था, लेकिन जीएसटी में बदलाव करने का दौर जारी है। जीएसटी रेट्स में सरकार ने कई बदलाव किए हैं, जिससे आम आदमी खुश है तो वहीं छोटे कारोबारी भी राहत की सांस ले रहे हैं। लेकिन इस मुद्दे पर राजनीति भी जारी है।

restaurants as part of GST overhauling congress gave credit to rahul gandhi

चार महीने बाद किए गए बदलाव पर कांग्रेस का कहना है कि ये सब राहुल गांधी के कारण हो रहा है क्योंकि वो सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा को गुजरात में हार का डर सता रहा है। यहीं कारण है कि सरकार लगातार बदलाव कर रही है। वहीं गुजरात भाजपा में हाइकमान को शुक्रिया कहा है।

भाजपा पर हमला बोलते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदबंरम ने ट्वी किया, 'शुक्रिया गुजरात। आपके चुनाव ने वह कर दिया जो संसद और कॉमन सेंस नहीं कर पाए।' सरकार की ओर से कहा गया है कि जीएसटी कोई एकाएक लाया गया बदलाव नहीं है। जीएसटी पर पिछले 10 सालों से चर्चा चल रही है, उसके बाद ही इसे लागू किया है।

कांग्रेस पार्टी का सरकार पर हमला जारी है। राहुल गांधी ने जीएसटी को 'गब्बर सिंह टैक्स' कहते हुए जीएसटी में बुनियादी सुधार की जरूरत बताई है। राहुल गांधी का कहना है पांच अलग-अलग टैक्स स्लैब नहीं चाहते, हम सिर्फ एक स्लैब चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+