राजस्थान और गुजरात में मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, Red Alert जारी
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज राजस्थान और गुजरात में मूसलाधार बारिश की आशंका है, इसलिए उसने यहां रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन की अपील है कि बिना जरूरत लोग घरों से बाहर ना निकलें और तटीय इलाकों में भी जाने से बचें। आईएमडी के मुताबिक चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Recommended Video

11 जिलों में Orange अलर्ट जारी
वहीं, विभाग ने 11 जिलों में Orange अलर्ट जारी करते हुए बारिश की चेतावनी दी है। दक्षिण पूर्वी राजस्थान के अजमेर, टोंक, जयपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, पाली, जालौर, जोधपुर और जैसलमेर जिले में के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान व्रजपात की भी आशंका है।

गुजरात में बरस सकती है आसमानी आफत
तो वहीं बीते कई दिनों से गुजरात में कहर बरसाने के बाद आज एक बार फिर से गुजरात में आफत की बारिश बरस सकती है। आज भी यहां रेड अलर्ट जारी है। मालूम हो कि प्रदेश में बारिश के कारण बाढ़ आने जैसे हालात पैदा हो गए हैं, तो वहीं भारी बारिश के कारण जलजमाव होने के कारण तमाम इलाकों की सड़कें बंद हैं।

एनडीआरएफ की डेढ़ दर्जन टीमें अलर्ट पर
वहीं आम लोगों के घरों में बारिश का पानी घुसने से परेशानी की स्थितियां बनने लगी हैं। राज्य सरकार ने हालातों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की टीम को लगातार स्थितियों की मॉनिटरिंग करने को कहा है। साथ ही किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश में एनडीआरएफ की डेढ़ दर्जन टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

आंधी भी चल सकती है
इससे पहले मौसम विभाग ने आज ही बल्लभगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, सोहना, मोदीनगर, पिल्खुआ, बुलंदशहर, सिकंदराबाद में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान आंधी भी चल सकती है।
मध्य प्रदेश के 6 जिलों में Red Alert
आज पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, केरल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, तो वहीं मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के छह जिलों होशंगाबाद, जबलपुर,बेतुल, नरसिंहपुर, सिवनी और हरदा जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications