2BHK फ्लैट में आया 55 करोड़ का बिजली का बिल
रांची। अक्सर आपने बिजली कटौती और बिजली चोरी की खबरें आपने पढ़ी होंगी लेकिन आज जो खबर आप पढ़ने जा रहे हैं उसे पढ़कर आपके होश उड़ जायेंगे। जी हां, झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाले कृष्ण प्रसाद हाल ही में एक शादी में गये थे जहां से आने के बाद उनके हाथ में जो बिजली का बिल लगा उसे देखकर उनके और अनके घरवालों के तो होश ही उड़ गये। उनके घर का मासिक बिल आया था 55 करोड़ रुपये का।
जिसे देखकर कृष्ण प्रसाद के मां की हालत इतनी बिगड़ी कि उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा, उनका बीपी बढ़ गया और अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आपको बता दें कि कृष्ण प्रसाद का 5 लोगों का परिवार रांची के काडरू इलाके में दो-बेडरूम के घर में रहता है। जहां ना तो एसी है और उस पर से 10 घंटे बिजली कटौती होती है। ऐसे में उनके घर के बिजली का बिल इतना ज्यादा कैसे हो सकता है?
इस बात को लेकर प्रसाद ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जिसके चलते झारखंड बिजली विभाग ने अपने दो कर्मचारियों को सस्पेंड करना पड़ा है विभाग का कहना है कि इतना भारी-भरकम बिल लिपिकीय त्रुटि (कलेरिकल मिस्टेक) है, जिसके लिए हम खेद प्रकट करते हैं और हम इस मामले की ईमानदारी से जांच करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications