आदिवासी महिलाओं से राहुल ने की मुलाकात, बीजेपी ने ली चुटकी

rahul gandhi
रांची। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी है। पार्टी के बेहतरीन प्रदर्स को लेकर उनपर भारी दवाब है। लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल झारखंड के आदिवासी इलाके में रोड शो करने पहुंचे। जहां पहुंचकर राहुल ने रांची में आदिवासी महिलाओं के साथ लंबे समय तक बातचीत कर उनकी राय जानी।

इसके बाद वो हजारीबाग पहुंचे जहां उन्हें रोडशो करना था, लेकिन नकस्ली हमले की चेतावनी को देखते हुए राहुल को अपना कार्यक्रम बदलना पड़ा। झारखंड पहुंचे राहुल गांधी के रोड शो पर बीजेपी ने चुटकी लेते हुए कहा कि जिनकी सभाओं में भीड़ नहीं होती वो रोड शो का सहारा लेते हैं।

जहां बीजेपी चुटकी लेने में व्यस्त रही तो राहुल आदिवासी महिलाओं से बातचीत करने में जुटे रहे। राहुल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें लोकसभा और राज्यसभा में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से कहा कि जरूरत इस बात की है कि महिलाएं सक्रिय राजनीति में आएं। राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों का कांग्रेस से पुराना रिश्ता रहा है और वो इस रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं।

राहुल गांधी के झारखंड में हुए रोड शो और महिलाओं को लुभाने की कोशिश पर बीजेपी ने जमकर चुटकी ली। बीजेपी ने राहुल गांधी को भीड़ नहीं जुटा पाने वाला नेता तक कह डाला। यशवंत सिन्हा ने कहा कि उनका कार्यक्रम बना है। वो लोगों से मिल रहे हैं। जो बड़ी पब्लिक मीटिंग नहीं कर सकता है वो रोड शो करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+