झारखंड में 15 लाख के इनामी माओवादी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में किया ढेर
एक बेहद की खतरनाक घटना को कैमरे में कैद किया गया है। इस वीडियो को देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल इस वीडियो में 2 लड़कियों को 6 हजार फीट की ऊंचाई पर एक चट्टान के किनारे झूलते हुए दिखाया गया है।
रांची, 15 जुलाई। झारखंड के गुमला जिले के जंगलों में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने 15 लाख रुपये का इनामी 45 वर्षीय माओवादी मार गिराया। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सशस्त्र नक्सली दस्ते और कोबरा की 209वीं बटालियन के नेतृत्व वाले सुरक्षा बलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ के बाद बुदेश्वर उरांव उर्फ लुल्हा को मार गिराया गया।
बता दें कि कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) सीआरपीएफ की एक विशेष जंगल युद्ध इकाई है। यह मुठभेड़ राजधानी रांची से करीब 92 किलोमीटर दूर राज्य के गुमला जिले के कुरमगढ़ के जंगलों में हुई। उन्होंने बताया कि उरांव के शव के साथ एके-47 राइफल भी बरामद हुई है।
यह भी पढ़ें: अंकिता शर्मा : बस्तर में पहली बार नक्सल ऑपरेशन की कमान महिला IPS के हाथ में, जानें कौन हैं ये लेडी सिंघम?
सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि मारा गया माओवादी 20 हत्याओं और हत्या के प्रयास के एक दर्जन से अधिक मामलों सहित कम से कम 53 मामलों में नामजद किया गया था। राज्य सरकार ने उसपर 15 लाख का ईनाम रखा था।