हूटिंग से नाराज सोरेन, कहा माफी मांगे मोदी, वरना किसी मंत्री को झारखंड में घुसने नहीं देंगे
रांची। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐसा लहर चल रही है कि लोग उनके अलावा किसी और को सुनना नहीं चाहते हैं। इसका एक नमूना आज झारखंड की राजधानी रांची में देखने को मिला। रांची में पीएम मोदी के साथ एक सरकारी कार्यक्रम में मंच साझा करने के दौरान झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ हूटिंग हुई। अब इस मामले ने काफी तूल पकड़ ली है।

सीएम सोरेन के खिलाफ हूडिंग से नाराज झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मोदी को माफी मांगने को कहा है। जेएमए ने धमकी दी है कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी माफी नहीं मांगेंगे, तो केंद्र के किसी भी मंत्री को झारखंड में घुसने नहीं दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पीएम के साथ मंच साझा करने के दौरान हेमंत सोरेन के खिलाफ हूटिंग के बाद जेएमएम आक्रोशित हो गए थे। इस घटना से नाराज जेएमएम नेताओं ने सीएम की हूटिंग झारखंड राज्य का अपमान करार दिया है। पार्टी ने कहा है कि झारखंड की जनता इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। सुप्रीयो ने केंद्र सरकार और बीजेपी के हर कार्यक्रम का झारखंड में विरोध करने की बात करते हुए कहा कि यह बीजेपी को बहुत महंगा पड़ने वाला है। वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी इस हूटिंग पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि इसका जवाब मिलेगा। चुनावों में जनता सारा जवाब देगी।












Click it and Unblock the Notifications