रांचीः बेटी भागकर करना चाहती थी शादी तो पुलिसकर्मी पिता ने पत्नी-बेटी और बेटे को मार डाला

रांची। झारखंड की राजधानी रांची शहर में शनिवार को दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां एक पुलिसकर्मी ने अपने परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। आरोपित पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटे को हथौड़ से पीटकर और चाकू से गोदकर मार डाला।

बेटी के प्रेम प्रसंग से पिता था आजिज

बेटी के प्रेम प्रसंग से पिता था आजिज

जिस कमरे में तीनों का शव बरामद हुआ है उस कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो बृजेश तिवारी अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान थे। बेटी घर से भागकर शादी करना चाहती थी। इसी वजह से शुक्रवार को ड्यूटी से नशे में धुत लौटे पुलिसकर्मी बृजेश तिवारी का परिवार में विवाद हुआ, जिसके बाद उसने हथौड़ी और चाकू से मार कर पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या कर दी।

हत्या कर बहन को दी जानकारी

हत्या कर बहन को दी जानकारी

इसके बाद आरोपित पुलिसकर्मी ने खुद जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिंदगी और मौत से जूझ रहे पुलिसकर्मी को रिम्स के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मी का नाम ब्रजेश तिवारी बताया गया है। आरोपित पुलिसकर्मी ने वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी बहन को फोन कर कहा कि हमने तीनों को मार दिया है। आरोपित पुलिसकर्मी बृजेश तिवारी पलामू का रहने वाला है।

बॉडीगार्ड के तौर पर काम करता है आरोपित पुलिसकर्मी

बॉडीगार्ड के तौर पर काम करता है आरोपित पुलिसकर्मी

आरोपित पुलिसकर्मी झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के एसआईबी के डीएसपी मनीष तोपो का बॉडीगार्ड है। मृतकों में बृजेश तिवारी की पत्नी रिंकी देवी, बेटी खुशबू देवी और बेटा बादल शामिल है। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई स्थित चित्रगुप्त नगर के बगल में ब्रिटिश पब्लिक स्कूल गली में है। बेटी खुशबू दसवीं कक्षा की छात्रा थी। जबकि बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+