कमरे में मामी दामाद के साथ बना रही थी संबंध तभी पहुंच गई बच्ची, 7 साल बाद हुआ नन्ही परी की हत्या का खुलासा

रांची। झारखंड की राजधानी रांची की डोरंडा पुलिस ने सात साल पहले हुए बहुचर्चित नन्ही परी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपितों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपित मृतक बच्ची की मामी शहजादी खातून और शहजादी की बहन का दामाद शाहिद अख्तर शामिल है।

मामी की बहन के दामाद ने बच्ची को मार डाला

मामी की बहन के दामाद ने बच्ची को मार डाला

हत्या के पीछे शहजादी का मोहम्मद शाहिद से अवैध संबंध का कारण बताया जा रहा है। दरअसल, बच्ची ने दोनों को शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया था। इस कारण से शहजादी के कहने पर शाहिद ने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया था और उसके शव को घर के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया था।

दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने आरोपितों की ब्रेन मैपिंग, वैज्ञानिक अनुसंधान और मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद यह कहानी सामने आई। पुलिस ने दोनों को सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी परमानंद उपाध्याय की अदालत में प्रस्तुत किया। यहां से दोनों को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दोनों बना रहे थे संबंध तभी पहुंच गई बच्ची

दोनों बना रहे थे संबंध तभी पहुंच गई बच्ची

पूछताछ में दोनों के बीच अवैध संबंध का खुलासा हुआ। 23 अप्रैल साल 2013 को जिस कमरे में दोनों संबंध बना रहे थे उसी दौरान बच्ची पहुंच गई। बच्ची ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद अवैध संबंध के बारे में किसी को जानकारी न हो इसके लिए बच्ची को मार डाला। शहजादी के कहने पर शाहीद ने बच्ची को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+