पानी भरने के दौरान 17 साल की लड़की को बहलाकर ले गया तीन बच्चों का बाप फिर किया रेप
रांची। झारखंड के रांची शहर के केतार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण कराने और नाबालिग के साथ रेप करने के मामले में पुलिस ने आरोपित मुराद अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह नाबालिग को भगाकर ले गया और उसके साथ यौन शोषण किया। आरोपित ने 17 वर्षीय लड़की को साल 2019 में 17 अक्टूबर से 25 नवंबर तक दिल्ली में अपने साथ रखा था।

दिल्ली में रहने के दौरान गर्भवती हो गई थी नाबालिग
सीडब्ल्यूसी को दिए गए बयान में किशोरी ने कहा था कि मुराद अली ने जांसा देकर उसका धर्मांतरण करा दिया था। शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि दिल्ली में रहने के दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी। पिछले साल 27 नवंबर को वह दिल्ली से मुराद अली के घर पहुंची थी। इस मामले में सीडब्ल्यूसी ने 29 नवंबर को किशोरी के मेडिकल जांच कराई थी।

तीन बच्चों का पिता है आरोपित मुराद अली
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मुराद अली के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। किशोरी के अपने प्रेम में फंसाने वाला केतार निवासी मेराजुद्दीन मियां का बेटा मुराद अली पहले से शादीशुदा है। उसके तीन बेटे हैं। वहीं पीड़िता का पहले ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले लड़के से बाल विवाह हुआ था। उसकी शादी साल 2019 में हुई थी।

रेलवे स्टेशन से बहलाकर ले गया था आरोपित
किशोरी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक शादी के 15 दिनों बाद वह ससुराल से मायके लौटी थी। मायके में करीब चार महीने रहने के बाद वह अपने ससुर के साथ ससुराल जा रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर पानी भरने के दौरान उसकी मुलाकात मुराद अली से हुई और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया।












Click it and Unblock the Notifications