झारखंडः पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के 3198 मामले, 31 की हुई मौत
रांची। झारखंड में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते बुधवार को राज्य भर में एक साथ पिछले 24 घंटे के भीतर 3198 पॉजिटिव मिले हैं। 1273 संक्रमित सिर्फ रांची जिले में मिले हैं। हालांकि राहत देने वाली बात है कि 24 घंटे में ही 1798 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। वहीं कोरोना से निपटने के लिए सरकार गुरुवार से प्रदेश में और सख्ती बढ़ा सकती है।

Recommended Video
वहीं पिछले 24 घंटे में 31 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम से 9, रांची से 7, धनबाद से 5, बोकारो, दुमका, कोडरमा से 2-2, सिमडेगा, रामगढ़, चतरा और हजारीबाग से 1-1 मरीज शामिल हैं। वहीं बुधवार को कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब पूरे राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,44,594 पहुंच गई है।
इनमें से ठीक होने वालों की तादाद 1,26,178 है। वहीं, पूरे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 17,155 है। इनमें से केवल रांची से 7,587 सक्रिय मरीज है। बता दें कि बोकारो 130, चतरा 22, देवघर 100, धनबाद 160, दुमका 88, पू. सिंहभूम 368, गढ़वा 66, गिरिीडीह 15, गोड्डा 43, गुमला 66, हजारीबाग में 127 संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा जामताड़ा में 24, खूंटी में 54, कोडरमा में 125, लातेहार में 73, लोहरदगा में 44, पाकुड़ में 19, पलामू में 27, रामगढ़ में 117, रांची में 1273, साहिबगंज में 107, सरायकेला में 16, सिमडेगा में 90, प. सिंहभूम में 44 संक्रमित मिले। वहीं, सरकार का मानना है कि राज्य में कड़े प्रतिबंध जल्दी लागू नहीं किए गए तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
कड़े प्रतिबंधों के तहत राज्य में फिर कॉलेज, कोचिंग व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने पर विचार किया जा सकता है। सिनेमा हॉल और धार्मिक स्थलों पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। शादी-विवाह में मेहमानों की संख्या 200 से घटाकर 50 करने और नाइट कर्फ्यू लागू करने पर भी विचार किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications