झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 1882 नए मरीज, सात की हुई मौत

रांची। झारखंड में कोरोना के मामले अब लगातार बढ़ने लगे हैं, जो हाल साल 2020 के सितंबर माह में थे वह अब अप्रैल में ही नजर आने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बीते 24 घंटे में राज्य में 1882 नए मरीज मिले हैं। एक दिन में सबसे अधिक 858 मरीज केवल रांची में मिले हैं। बता दें कि आखिरी बार साल 2020 के एक सितंबर को रांची में सबसे अधिक 951 संक्रमित मिले थे। यह दूसरा मौका है, जब राजधानी से इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य भर में गुरवार को 28568 सैंपल की जांच हुई है, जिसमें 6.58 फीसदी संक्रमित मिले हैं।

jharkhand corona update 1882 new covid case

वहीं गुरुवार को सात मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें अकेले रांची के ही छह हैं। वहीं साहिबगंज से एक मरीज की मौत हुई । राज्य में अबतक 132790 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 122383 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं अब तक 1158 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राज्य में फिलहाल 9249 कुल एक्टिव केस हैं।

प्रदेश की राजधानी रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। गुरुवार को यहां 204 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही यहां एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 913 हो गई है । वहीं हजारीबाग में 94, धनबाद में 91, देवघरम में 72, बोकारो में 70, दुमका में 67, कोडरमा में 50, गुमला में 43 और पश्चिमी सिंहभूम में 42 मरीज मिले हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटल को 25 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के इलाज के लिए सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि अस्पतालों को राज्य सरकार की ओर से तय कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। उन्होंने प्रोटोकॉल का अनुपालन नहीं करने पर लाइसेंस रद्द करने चेतावनी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+