झारखंडः पिछले 24 घंटे में 5041 नए कोरोना संक्रमित, 62 मरीजों की हुई मौत

रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण का मामला दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 5041 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं 62 संक्रमितों की मौत भी हो गई। मृतकों में रांची के 22, पूर्वी सिंहभूम के 11, धनबाद के 5, पश्चिमी सिंहभूम व रामगढ़ के 4-4, साहेबगंज व कोडरमा के 3-3, दुमका व गोड्डा के 2-2 और चतरा, देवघर, गढ़वा, खूंटी, लोहरदगा और पलामू के 1-1 लोग शामिल हैं। वहीं नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब राज्य में एक्टिव मरीज की संख्या 33,178 पहुंच गई है। इनमें से 12,379 केवल रांची से हैं।

jharkhand corona udpate 5041 new case of covid 19

Recommended Video

    Jharkhand Lockdown: झारखंड में आज से लॉकडाउन, ये सब नियमों का करना होगा पालन | वनइंडिया हिंदी

    बुधवार को कहां मिले कितने मरीज
    बीते बुधवार को रांची में 1361, पूर्वी सिंहभूम में 718, बोकारो में 206, चतरा में 170, देवघर में 161, धनबाद में 252, दुमका में 85, गढ़वा में 86, गिरिडीह में 69, गोड्डा में 78, गुमला में 105, हजारीबाग में 195, जामताड़ा में 67, खूंटी में 159, कोडरमा में 326, लातेहार में 88, लोहरदगा में 87, पाकुड़ में 15 और पलामू में 13 संक्रमित मिले।

    वहीं कोरोना के बढ़ते असर को रोकने के लिए राज्य की हेमंत सरकार ने पूरे प्रदेश में 22 अप्रैल यानी कि आज से 29 अप्रैल तक मिनी लॉकडाउन लगाया है। हालांकि, इसे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह नाम दिया गया है। वहीं परिवहन विभाग ने पिछले साल का ही अनलॉक के दौरान वाला एसओपी को जारी कर दिया है।

    इसके तहत बस की सीट को हर सफर से पहले सैनिटाइज करना होगा। सभी सार्वजनिक परिवहन सेवा में मास्क के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कैब, ऑटा और ई रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों का नाम, पता और फोन नंबर वाहन चालक को रखना होगा, ताकि कांट्रेक्ट ट्रेसिंग करने में सुविधा हो। इधर, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक रांची में निगम की सिटी बसें नहीं चलेगी। जरूरी कार्य के लिए निकलने पर लोगों को अपने वाहनों का ही इस्तेमाल करना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+