रांचीः संदिग्ध परिस्थितियों में मिली भाई-बहन की लाश, पिता ने कहा- काफी लंबे समय से थे बीमार
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घर से संदिग्ध अवस्था में भाई-बहन का शव बरामद हुआ है। मृतक भाई-बहन की उम्र 30 से 35 वर्षी बताई जा रही है। धुर्वा के B -II - 372 से मंगलवार की सुबह दोनों का शव बरामद हुआ है। वहीं एक ही घर में भाई-बहन के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल दोनों के मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि इनके पिता एनके राय CISF में जवान हैं। सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश कर रही है।
फिलहाल इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। सिटी एसपी ने बताया कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। हालांकि मृतक के पिता भी पूरी तरह ठीक नहीं हैं। उनका कहना है कि दोनों काफी समय से बीमार चल रहे थे इसी के कारण उनकी मौत हो गई है।
युवती के शव को आधा दर्जन से ज्यादा कुत्ता घेरे हुए है। ये पालतू कुत्ते हैं या आवारा। इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। कोरोना के डर के चलते पड़ोसी भी फिलहाल घर के पास नहीं आ रहे हैं। हटिया एएसपी भी फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications