60 साल की आदिवासी विधवा को डायन बताकर कुल्‍हाड़ी से काट डाला

रांची। झारखंड में महिलाओं के साथ होने वाले अत्‍याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां आए दिन डायन होने के शक पर महिलाओं की निर्मम हत्‍या कर दी जा रही है। ऐसा ही एक और मामला राज्‍य के खूंटी जिले में सामने आया है। यहां 60 वर्षीय आदिवासी विधवा को डायन बताकर मार दिया गया। अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने यह खबर दी है।

 60 year old ‘witch’ killed in Jharkhand
जानकारी के मुताबिक जम्‍हार गांव में 60 साल की एक विधवा रहती थी। गांव वालों के मुताबिक 60 साल की राहिल मुंडेन जादू-टोना करती थी, जिसकी वजह से गांव के बच्चे बीमार पड़ रहे थे। बताया जाता है कि पारंपरिक हथियारों से लैस गांव वाले महिला के घर में घुस आए और उसकी हत्‍या कर दी। पुलिस के आला अधिकारी के मुताबिक पांच लोगों का समूह महिला को घर से बाहर ले गये और कुल्‍हाड़ी से वार कर उसकी हत्‍या कर दी।

पुलिस ने बताया कि लाश पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि महिला यहां अपने एक रिश्‍तेदार के यहां रहती थी। महिला पर कथित 'काला जादू' करने का आरोप था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने महिला को डायन बताने वाले लोगों से भी पूछताछ की है। गौरतलब हो कि एक रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में बीते दस साल में डायन बताकर करीब 1200 महिलाओं की हत्या की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+