जया प्रदा के आंसू वाले तंज पर आजम ने शायराना अंदाज में किया पलटवार
रामपुर। रामपुर में उपचुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में आजम खान रो पड़े थे तो जया प्रदा ने तंज करते हुए कहा था कि उनको महिलाओं के आंसुओं का श्राप लगा है जो उनकी वजह से बहे हैं इसलिए वह हर रैली में रो रहे हैं। इसके बाद पलटवार करते हुए आजम खान ने फिर शायराना अंदाज में भाजपा नेत्री अभिनेत्री जया प्रदा पर निशाना साधा।

'उन आंसुओं और हमारे आंसुओं में बहुत फर्क है'
उन्होंने मंच से अपनी बात शुरू करने से पहले एक शेर पढ़ते हुए कहा कि 'जिसे ले गई है अभी हवा वो वर्क था दिल की किताब का" कहीं आंसुओं से लिखा हुआ, कहीं आंसुओं से मिटा हुआ"। शायरी पढ़ने के बाद आजम खान ने कहा 'यह शेर मेरा अपनी जिंदगी के साथ उन लोगों के लिए है, जिनके आंसू जब अदाकारी के लिए बहते हैं तो पैसा मिलता है और जब वफादारी के लिए आंसू बहते हैं तो गम मिलता है। बहुत फर्क है उन आंसुओं में और हमारे आंसुओं में ऐसा मानो जब हम रोते हैं तो मजमा रोता है और जब तुम रोते हो तो मजमा ठहाके लगाता है हंसता है।'
सुप्रीम कोर्ट के बयान पर सरकार को आड़े हाथों लिया
सपा संसद आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट के बयान पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'देश को चलाने वालों मुबारक हो हिंदुस्तान की सबसे बड़ी अदालत ने कहा है ,कानून का राज नहीं है उत्तर प्रदेश में, जंगलराज है जंगलराज एक शब्द सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ कहने की किसी की जुर्रत नहीं होनी चाहिए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से कहना चाहता हूं अदालत की कुर्सियों पर बैठ हमारे ऑनरेबल जज साहिबान यह देश अगर बचा है तो आपके दिए हुए इंसाफ से बचा है।'

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जो आखरी इंसाफ की अदालत है, यह जम्हूरियत की सीढ़ी का आखिरी पायदान है उसने जंगलराज कहा है। मैं टिप्पणी नहीं कर रहा हूं। मैं जानकारी दे रहा हूं कि यहां जंगलराज कैसे हो सकता है ,जहां मेरे जैसे अपराधी किताबों की चोरी में पकड़े गए हो यहां जंगलराज कहां है मुजरिम पकड़ा गया हजारों की भीड़ में खड़ा है, जिसने मुर्गियां चुराई थी, जिसने भैंस चुराई थी।'

'अपने आंसुओं से जनता को गुमराह कर रहे हैं'
पूर्व सांसद जयाप्रदा ने कहा कि जिस तरह आजम खान जनता को नौटंकी दिखाकर आंसू बहा रहे हैं। रामपुर की जनता को गुमराह करना चाहते हैं। पूर्व सांसद जयाप्रदा ने रामपुर शहर के विकास के लिए युवाओं के रोजगार के लिए महिलाओं के उत्थान के लिए भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता को वोट देने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications