लोकसभा उपचुनाव: सपा ने रामपुर से आसिम राजा को बनाया उम्मीदवार, आजम ने किया ऐलान

रामपुर, 06 जून: समाजवादी पार्टी ने रामपुर से लोकसभा के लिए अपना प्रत्याशी फाइनल कर दिया है। रामपुर से आसिम राजा सपा के उम्मीदवार होंगे। सपा कार्यालय से सोमवार को पार्टी नेता आजम खान ने आसिम रजा के नाम की घोषणा की है। आसिम रजा रामपुर से सपा नगर अध्यक्ष हैं। वे आज ही नमांकन भरेंगे। बता दें, आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव और रामपुर सीट आजम खान के लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। अखिलेश और आजम ने यूपी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था। रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव होना है। 26 जून को नतीजे आएंगे।

Recommended Video

    Loksabha By-Poll: SP ने Rampur से Asim Raza को बनाया उम्मीदवार | वनंडिया हिंदी | *Politics
    Samajwadi Party Announced Azam Khan Aide Asim Raza name For Rampur By Election

    आजमगढ़ से सपा ने धर्मेंद्र यादव को बनाया उम्मीदवार

    सपा ने आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। धर्मेंद्र यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं। वो एक बार मैनपुरी और दो बार बदायूं से सांसद रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र यादव को बीजेपी उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य के खिलाफ हार मिली थी। वहीं, भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को उम्मीदवार बनाया है। धर्मेंद्र यादव ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया है।

    बीजेपी ने आजमगढ़ से निरहुआ को बनाया उम्मीदवार

    भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को उम्मीदवार बनाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिनेश लाल यादव को बीजेपी ने आजमगढ़ सीट से मैदान में उतारा था। हालांकि, वो चुनाव हार गए थे। इसके अलावा पार्टी ने रामपुर सीट से घनश्याम लोधी को टिकट दिया है। बीजेपी उपचुनाव प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ने अपना नामांकन कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+