Rampur: दुल्हन को लिए बिना ही रफूचक्कर हुआ दूल्हा, लघुशंका के बहाने से निकला था वो
रामपुर, 29 जुलाई: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक दूल्हे ने शादी की सारी रस्में पूरी की और निकाह भी कबूल कर लिया है। लेकिन एन मौके पर दूल्हा अपनी शादी से ही फरार हो गया। जब यह बात दुल्हन पक्ष को पता चली तो सारी खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं, अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह पूरा मामला रामपुर जिले का है। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, बदायूं के इस्लामनगर से 25 जुलाई को एक बारात रामपुर जिले के शाहबाद क्षेत्र के एक गांव में आई थी। रात में बैंड बाजे के साथ दूल्हा की बरात चढ़ाई गई। उसके बाद दूल्हा और बरातियों ने भोजन किया। 25 जुलाई की देर रात को दूल्हे का निकाह पढ़ाया गया। कबूल है कबूल है कबूल है...के साथ ही निकाह की रस्म पूरी हो चुकी थी। इसी बीच दूल्हा लघुशंका के बहाने बाहर निकला और लौटकर ही नहीं आया।
जब काफी देर हो गई तो दुल्हन पक्ष परेशान हो गया। तभी पता चला कि दूल्हा अकेला गयब नहीं हुआ, बल्कि उसका पिता भी गायब हो गया। काफी देर तक जब दूल्हा और उसके परिजन नजर नहीं आए तो दुल्हन पक्ष के लोगों को चिंता होने लगी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने जब दूल्हा पक्ष के लोगों को फोन किया, तो पता लगा कि दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन को बिना लिए ही निकल गए। इसके बाद दुल्हन के यहां पर चल रहे खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।
लड़की वालों का आरोप है कि दहेज में बाइक न मिलने के कारण दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन को लिए बिना लिए ही वापस लौट गए। वहीं, इस घटना के बाद से दुल्हन और उसके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था। दुल्हन छोड़ने का मामला पंचायत तक जा पहुंचा। गुरुवार को मामले को सुलझाने के लिए वहां के संभ्रांत लोग और दूल्हा पक्ष की ओर के संभ्रांत लोग दुल्हन के यहां पहुंचे और पंचायत हुई।
हालांकि, लड़की पक्ष ने दुल्हन को दूल्हे के साथ भेजने के लिए मना कर दिया। लेकिन, दूल्हा पक्ष के संभ्रांत लोग जिद पर अड़ गए। गुरुवार देर रात तक समझौता चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications