रामपुर थप्पड़ कांड: नर्स को जिला प्रशासन ने किया सस्पेंड, डॉक्टर की सेवाएं की समाप्त
रामपुर, अप्रैल 29: खबर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से है। यहां 26 अप्रैल को जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर और स्टाफ नर्स के बीच विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। नर्स ने डॉक्टर को जोरदार तमाचा जड़ दिया, जिसके बाद डॉक्टर ने भी नर्स को पीट दिया। वहीं, इस मामले में अब जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सख्त कार्रवाई की है। डीएम ने डॉक्टर को थप्पड़ मारने वाली नर्स कविता को सस्पेंड कर दिया है। तो वहीं, कोरोना काल में अपनी सेवाएं दे रहे रिटायर्ड डॉ बीएम नागर की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह मामला सोमवार (26 अप्रैल) की रात करीब साढ़े नौ बजे का है। खबरों के मुताबिक, रामपुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मरीज के तीमारदारों ने डॉक्टर से मृत्यु प्रमाण पत्र देने को कहा। आरोप है कि डॉक्टर ने वार्ड में तैनात नर्स से पहले लिखकर लाने को कहा। तीमारदार जब नर्स के पास पहुंचे तो नर्स भड़क गई। वह इमरजेंसी में पहुंची और वहां दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच गाली-गलौज हुई और फिर हाथापाई होने लगी।
नर्स और डॉक्टर के बीच हुई थी हाथापाई
नर्स ने ड्यूटी पर बैठे डॉक्टर को जोरदार तमाचा जड़ दिया। इसके बाद डॉक्टर ने भी नर्स को पीट दिया था। तो वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। नर्स और डॉक्टर के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। अब डीएम ने दोनों के खिलाफ एक्शन लिया है। साथ ही अन्य डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को निर्देश दिया है कि आपदा की सी घड़ी में आपा न खोएं। भविष्य में ऐसी घटना फिर न हो इस पर ध्यान दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications