Rampur Bypoll Result 2022: रामपुर में ढहा सपा का किला, बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना जीते
बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने 33702 वोटों से ये जीत दर्ज की है।

Rampur Bypoll Result 2022 : समाजवादी पार्टी के गढ़ रामपुर में बीजेपी ने कमल खिला दिया है। बीजेपी के आकाश सक्सेना ने रामपुर शहर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने 33702 वोटों से ये जीत दर्ज की है।
34 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग
बता दें, 5 दिसंबर को रामपुर सीट पर उपचुनाव हुए थे। इस उपचुनाव में करीब 34 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 45 सालों में यह सबसे कम मत प्रतिशत रहा। समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर रामपुर उपचुनाव को रद्द करने की भी मांग की गई। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि सत्तारूढ़ बीजेपी ने सरकारी मशीनरियों का दुरूपयोग कर उनके वोटरों को घरों से निकलने नहीं दिया।
सपा और बीजेपी में टक्कर
रामपुर सदर विधानसभा के उपचुनाव में सपा ने आजम खान के करीबी आसिम राजा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक शिव बहादुर सक्सेना के बेटे आकाश सक्सेना को मैदान में उतारा था। आकाश सक्सेना ने रामपुर शहर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications