रामपुर में प्रशासनिक अधिकारियों को सता रहा आजम का डर, अचानक छुट्टी पर गए एडीएम

Rampur news, रामपुर। रामपुर जिला प्रशासन पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा चुके आजम खान से अब खुद अधिकारियों को डर लग रहा है। एडीएम जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने एसपी को लेटर लिखकर आजम के समर्थकों की तरफ से खुद की जान को खतरे की आशंका जताई थी।

rampur administrative officials death fear from sp candidate azam khan

अचानक छुट्टी पर गए एडीएम

जानकारी के मुताबिक, एडीएम जगदंबा प्रसाद अचानक छुट्टी पर चले गए हैं। हालांकि, डीएम का कहना है कि वह निजी कारणों से छुट्टी पर गए हैं। दूसरी तरफ एसपी के आदेश के बाद एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। वहीं, एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी ने भी खुद की जान को खतरा बताया है। दोनों अधिकारियों ने एसपी को लिखे पत्र में अनहोनी की आशंका के जताते हुए आरोप लगाया था कि उनके घर और आफिस की रेकी की जा रही है।

आजम ने कहा था- प्रशासन मेरी हत्या करवाना चाहता है

आजम खान ने प्रशासन पर खुद को मारने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें मारने की भूमिका तैयार कर ली गई है और रामपुर में कर्फ्यू लगाकर मतगणना की भूमिका तैयार की गई है। प्रशासन को चंडाल चैकड़ी करार देते हुए कहा कि एक अधिकारी ने एसपी को हलफनामा देकर कहा है कि उन्हें आजम खान से जान का खतरा है। हमारा वोट तो नहीं रोका जा सका, लेकिन वोटों की गिनती को प्रभावित करने के लिए भूमिका तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की यह पेशबंदी है मुझे मारने की।

ये भी पढ़ें:- रामपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+