रामपुर: MP आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें क्या है मामला

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व रामपुर से सांसद आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। रामपुर जिला कोर्ट ने सांसद आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। गैर जमानती वारंट आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम के जन्म प्रमाण पत्र को लेकर हुआ है। इस केस के संबंध में आज आजम खान, उनकी विधायक पत्नी तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट में हाजिर होना था।

non bailable warrant against sp mp azam khan and his family

अलग-अलग जगह के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए
भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने बताया कि आजम खान और उनकी पत्नी ने अपने बेटे के अलग-अलग जगह से दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए थे। इस मामले पर जनवरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवर को एडीजी-6 की कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। आजम खान को पूरे परिवार के साथ पहुंचना था, लेकिन वे नहीं आए। कोर्ट में पेश नहीं होने पर एडीजे कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए।

कोर्ट ने जारी किए वारंट
कोर्ट ने आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया हैं। मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान आजम खान के खिलाफ निर्धारित समय के बाद रोड शो करने के आरोप में आजम खान को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसके बाद एडीजे-6 की कोर्ट ने सपा सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+