आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को बनाया जाएगा क्वारंटाइन सेंटर, DM ने जारी किए आदेश
रामपुर। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, पुलिस और प्रशासन इसकी चेन को तोड़ने के लिए दिन-रात काम कर रहा है। इस बीच, रामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। रामपुर जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और सांसद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी का अधिग्रहरण कर लिया है। यूनिवर्सिटी का इस्तेमाल अब क्वारंटाइन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल होगा।

जानकारी के मुताबिक, जौहर यूनिवर्सिटी स्थित अस्पताल में कुछ महीनों पहले तक ओपीडी संचालित होती थी। यहां पर 400 बेड के इस अस्पताल में सभी उपकरण और बेड हैं। इस अस्पताल में करीब 25 चिकित्सकों के रुकने के लिए आवास और खाने आदि के लिए मेस की भी सुविधा है। लिहाजा इसे संचालित करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। अब यहां कोरोना आशंकितों और संक्रमितों को क्वारंटाइन और आइसोलेट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, जिलाधिकारी अन्जनेय कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि कोरोना से निपटने के लिए शुक्रवार को ही प्रशासन ने जिले के 9 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को टेकओवर कर लिया था। इसके बाद अब प्रशासन ने लोकसभा सांसद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले जौहर विवि और उसमें स्थित मेडिकल कालेज/अस्पताल को भी टेकओवर कर लिया है। इस संबंध में कई लोगों ने सुझाव भी दिए थे। आजम खान के जौहर विवि स्थित अस्पताल में कुछ महीनों पहले तक ओपीडी संचालित होती थी और चार सौ बेड के इस अस्पताल में सौ बेड क्षमता के अस्पताल के लिहाज से सभी उपकरण और बेड हैं।
इस अस्पताल में करीब 25 चिकित्सकों के रुकने के लिए आवास और खाने आदि के मेस की भी सुविधा है। लिहाजा इसे संचालित करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के चलते प्रदेश के सभी स्कूल-कालेज और विवि बंद चल रहे हैँ और छात्रावासों को भी खाली कराया जा चुका है। ऐसे में जौहर विवि के भवन और इसमें स्थित अस्पताल का प्रयोग कोरोना संक्रमितों और आशंकितों के उपचार और भर्ती करने के लिए किया जा सकता था। लिहाजा प्रशासन ने इस संबंध में निर्णय लेते हुए जौहर विवि और इसके अस्पताल को टेकओवर करने का निर्णय ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications