मोदी लहर में रामपुर से हारी जया प्रदा बोलीं- अपनों ने ही दिया धोखा
Rampur News, रामपुर। यूपी की हाईप्रोफाइल सीट रामपुर से मशहूर फिल्म अभिनेत्री व भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा को हार का सामने करना पड़ा है। इस सीट पर पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने जीत दर्ज कराई है। हारने के बाद जया प्रदा बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'अपनों ने ही धोखा दिया है और विरोधी पार्टी की मदद की है, जिसकी उम्मीद नहीं थी।

जया प्रदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं जनता का शुक्रिया अदा करती हूं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं की मोदी जी की जीत के लिए बधाई देती हूं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि मैं रामपुर सीट पर भी जीत हासिल करूंगी, लेकिन बदनसीबी थी कि कुछ ऐसा माहौल बनाया और अपनों ने धोखा भी दिया, जिसकी उम्मीद नहीं थी। लेकिन इतनी विपरीत परिस्थितियों में भी हमने चुनाव लड़ा है। जनता ने मुझे 448630 वोट दिये उसके लिए मैं धन्यवाद कहना चाहूंगी।
जया प्रदा ने कहा चुनाव में जीत हार होती है। उसे मैं स्वीकार करती हूं। 17 दिन में कोई जीतने की उम्मीद नहीं रख सकता है, लेकिन मैं रखती थी। इसलिए क्योंकि मुझे विश्वास है रामपुर की जनता पर महिलाओं के ऊपर उन्होंने मुझे इतनी बड़ी तादाद में वोट दिया। लेकिन फिर भी मैं उस स्थिति में नहीं हूं कि मैं रामपुर की सेवा कर सकूं। जयाप्रदा ने रामपुर की जनता से वायदा किया कि मैं रामपुर नहीं छोडूंगी। मैं आपके साथ रहूंगी, रामपुर में ही रहूंगी और रामपुर की जनता के लिए काम करूंगी।












Click it and Unblock the Notifications