पति-पत्नी का रास्ता रोक उनसे बदसलूकी का वीडियो वायरल करने वाले 4 अरेस्ट, हुआ ये खुलासा
रामपुर। यूपी के रामपुर में एक महिला और उसके पति का रास्ता रोककर बदसलूकी करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी की ओर से घटना के पांचवे दिन रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वारदात 11 जून को हुई थी और मामला 16 जून को मिलक थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ। शिकायत के अनुसार, दोनों पति-पत्नी बाइक से दवा लेकर लौट रहे थे, तभी तीन-चार लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। पीटा गया और वीडियो भी बनाया गया। महिला की ओर से बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

चारों आरोपी अरेस्ट, बलात्कार की नहीं हुई पुष्टि
मिलक क्षेत्र के सब-इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार के मुताबिक, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों का कहना है कि उन्होंने बलात्कार नहीं किया। मालूम हो कि, मारपीट से जुड़ा वीडियो चार लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था। यह घटना उस वक्त हुई जब दंपतीमिलक के गंगापुर सर्की से होकर गुज़र रहे थे, तभी रास्ते में 4 लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि 16 जून को मुकदमा थाने में पंजीकृत किया गया। इस केस में बलात्कार की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया
महिला का कहना है कि उन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। फिर, मारपीट का वीडियो भी बनाया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर भी डाल दिया गया। वहीं, पुलिस अधिकारी पाल शर्मा का कहना है कि जब पीड़िता थाने आई थी तो उसको मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया था। यह हमें 15 जून को ही पता चला कि वह अपने परिचित के साथ मीरपुर से वापस आ रही थी, तभी उसके यह घटना हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications