शादी की पार्टी देने ऑस्‍ट्रेलिया से रामपुर आया था किसान, दिल्‍ली में ट्रैक्‍टर मार्च के दौरान हुई थी मौत

Farmer Tractor March, रामपुर। 72वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर देश की राजधानी दिल्ली में हुए ट्रैक्टर मार्च (tractor march) के दौरान एक किसान की मौत हो गई। 25 वर्षीय किसान नवरीत सिंह उर्फ नेवी की मौत का कारण उसके परिजन गोली लगना बता रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ट्रैक्टर पलटने से हादसे में मौत होने की बात कर रहा है। तो वहीं, नवरीत का शव लेने के लिए परिजन दिल्ली रवाना हो गए हैं। बता दें कि नवरीत ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था, कुछ समय पहले भी वो अपनी शादी की पार्टी देने ऑस्‍ट्रेलिया से रामपुर आया था।

Recommended Video

    ट्रैक्टर मार्च में रामपुर के किसान की दिल्ली में हुई मौत, परिजनों ने कहा- पुलिस ने मारी गोली
    Farmer tractor March: Rampur farmer no more in Delhi

    25 वर्षीय नवरीत सिंह उर्फ नेवी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के डिबडिया गांव का रहने वाला था। नवरीत चार दिन पूर्व ही किसान आंदोलन में गाजीपुर बार्डर गया था। वह किसान परेड में भी मंगलवार को शामिल था। पिता साहब सिंह के मुताबिक, सुबह नवरीत ने फोन पर बताया था कि वह अपने दोस्त का ट्रैक्टर चला रहा है और परेड में शामिल हुआ है। शाम होते-होते आंदोलन में शामिल लोगों ने उन्हें बताया कि पुलिस की गोली से उनके बेटे की मौत हुई है। जबकि प्रशासन ट्रैक्टर पलटने से हादसा होने की बात कर रहा है।

    बता दें कि नवरीत अपने पिता का अकेला बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। युवक पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गया हुआ था। दो साल पहले उसने ऑस्ट्रेलिया में ही मनसीत कौर से शादी कर ली। वह शादी की पार्टी देने ऑस्ट्रेलिया से गांव लौट आया। लेकिन, पत्नी ऑस्ट्रेलिया में ही है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। आसपास के तमाम गांव के किसान दिबदिबा पहुंच गए हैं। लोग उसका शव आने का इंतजार किया कर रहे हैं।

    स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया गया था नवरीत
    नवरीत सिंह पांच साल पहले स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया गया था। पिता साहब सिंह के अनुसार बिलासपुर क्षेत्र के ही मार्टखेड़ा निवासी लड़की भी वहां स्टडी वीजा पर वहां गई थी। वहां दोनों ने शादी कर ली थी और वहां के एक होटल में नौकरी करने लगे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+