रामपुर: भरभराकर गिरा बालकनी का छज्जा, गर्भवती महिला की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत

रामपुर, 13 सितंबर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक कॉलोनी में घर की बालकनी का छज्जा गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हुई। परिवार के 3 अन्य सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एडिशनल जिलाधिकारी ने बताया, "इमारत का निर्माण 2015 में हुआ था और 2016 में इसे नगर पालिका को दे दिया था। जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।"

Balcony visor collapsed pregnant woman lost life in rampur

मलबे में दबे परिवार के चार सदस्य

मामला थाना गंज क्षेत्र की चपटा कालोनी का है। शनिवार की देर रात कालोनी के एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। चीख-पुकार सुनकर कालोनी के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सभी को मलबे में दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और फिर सूचना पुलिस को दी।

गर्भवती महिला की मौत, परिवार में कोहराम

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान रुखसार नाम की महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुखसार गर्भवती थी। रुखसार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में इस परिवार के तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें, गंज थाना क्षेत्र के चपटा कालोनी में सरकारी आसरा कालोनी है। इस कालोनी में मकानों की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। एडिशनल जिलाधिकारी ने बताया, "इमारत का निर्माण 2015 में हुआ था और 2016 में इसे नगर पालिका को दे दिया था। जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+