'हादसे में जान गंवाने वाले कांवड़ियों के परिवार को 50 लाख का मुआवजा दे सरकार', आजम खान ने की मांग

रामपुर, 25 जुलाई: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक आजम खान ने केंद्र और यूपी सरकार पर तंज कसते हुए हादसे में जान गंवाने वाले कांवड़ियों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। आजम ने कहा, ''मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश सरकार हर कांवड़िए को जिसकी इस हादसे में जान गई है उन्हें 50 लाख का मुआवजा दें और 50 लाख का मुआवजा केंद्र सरकार दे यही सही भरपाई भी होगी और यही सही श्रद्धांजलि भी होगी।''आजम ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले कांवड़ियों के लिए यही सही भरपाई और सही श्रद्धांजलि होगी।

Recommended Video

    Kanwar Yatra: Azam Khan ने कांवड़ियों को लेकर कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी | *News
    azam khan demands 50 lakh rupees compensation for kin of kanwariya who lost life in accident

    'मजहबी आस्था रखने वालों के साथ हमदर्दी हो यह भी सबकी जिम्मेदारी है'

    सपा विधायक ने कहा कि जब भी किसी मजहब की धर्म की या धार्मिक लोगों की क्षति होती है वह किसी के द्वारा हो और किसी भी तरह की हो जाहिर है हमें उसका अफसोस भी होता है और दिल भी दुखता है। कांवड़ियों की जिस तरह से हत्या हुई है या जिस तरह से उन्हें दुनिया से रुखसत होना पड़ा है, वो अफसोसनाक है, दर्दनाक है, और हम सबके लिए एक सवाल भी बनता है धर्म के काम के लिए निकले हुए लोगों का सम्मान हो यह सबकी जिम्मेदारी है। मजहबी आस्था रखने वालों के साथ हमदर्दी हो यह भी सबकी जिम्मेदारी है।

    'जैसा दिखावा हो वैसा ही अमल भी होना चाहिए'

    आजम ने कहा कि एक तरफ तो सरकार कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर रही है और दूसरी तरफ इस हादसे में जान गंवाने वालों को मात्र 1 लाख रुपए का मुआवजा दे रही है, यह कुछ अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि जैसा दिखावा हो वैसा ही अमल भी होना चाहिए। अगर कावड़ियों का यह सम्मान है तो फिर उनकी हादसे की मौत के बाद भी उनके सम्मान को सम्मान से ही जिंदा रखना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+