झारखंड मॉब लिंचिंग पर आजम खान का केंद्र सरकार पर हमला, दिया बड़ा बयान

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और सांसद आजम खान ने झारखंड में हुई लिंचिंग मामले में सरकार पर हमला किया है। शनिवार को रामपुर पहुंचे आजम खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'देश में कानून तब काम करेगा, जब कानून की एजेंसियां काम करेंगी। झारखंड में लड़के को मारा और मारने वाले ही उसे थाने ले गए। थाने में लाने वालों से पुलिस ने यह नहीं पूछा कि आप कौन लोग हैं'?

azam khan attack on bjp government

उन्होंने कहा कि पुलिस ने नहीं पूछा कि आपमें से किस-किसने तबरेज अंसारी को मारा है। पुलिस ने किसी को इंटेरोगेट तक नहीं किया। आरोपियों को छोड़ दिया और घायल शख्स को अपने पास रख लिया। बजाए इसके कि उसका मेडिकल ट्रीटमेंट किया जाता। वो मर गया क्योंकि उसे मारना ही उनकी मंशा थी। अगर जिंदा रहता तो पहचान लेता कि किस-किसने उस पर हमला किया था। आजम खान ने कहा मैं तो बराबर कह रहा हूं 302 का मुल्जिम बरी हो जाता है और 307 का सजा पाता है क्योंकि घायल हुआ व्यक्ति गवाही दे सकता है और मरा हुआ गवाही नहीं दे सकता।

कहा कि यह तो पुलिस कस्टडी में हुआ मर्डर है तो पुलिस की जिम्मेदारी भी उतनी ही है। 'एंटी लिंचिंग लॉ' पर आजम खान ने कहा उसके लिए पूरे राष्ट्र को शर्मिंदा होना पड़ेगा। पूरी दुनिया को जवाब देना पड़ेगा और पूरी दुनिया सवाल कर रही है। बहुत सी ऑर्गेनाइजेशन ने पूछा है कि यह क्या तमाशा हो रहा है? कहा कि इसे से बदनामी ज्यादा होगी। वह नहीं चाहते कि ज्यादा बदनामी हो सुप्रीम कोर्ट ने एक गाइडलाइन दी थी हर स्टेट अपना कानून बनाएगी। मणिपुर ने अपना कानून बना लिया, लेकिन यूपी में अभी नहीं बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+