रामपुर: आजम खान, पत्नी और बेटे के खिलाफ वारंट जारी, जानें क्या है मामला

रामपुर। सपा सांसद आजम खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पेशी पर नहीं पहुंचने पर रामपुर एडीजे 6 कोर्ट ने आजम खान, उनके पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्लाह आजम खान के खिलाफ वारंट जारी किया है। आजम खान और उनकी पत्नी पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेटे अब्दुल्लाह आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप है। रामपुर के थाना गंज में धारा भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले की अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी।

arrest warrant issued against azam khan his wife and son

अलग-अलग जगह के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए

भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने बताया कि आजम खान और उनकी पत्नी ने अपने बेटे के अलग-अलग जगह से दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए थे। इस मामले पर जनवरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को मामले की कोर्ट में सुनवाई थी। आजम खान को पूरे परिवार के साथ पहुंचना था, लेकिन वे नहीं आए।

कोर्ट ने जारी किए वारंट

कोर्ट ने आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे को जमानती वारंट जारी किए हैं। 29 अक्टूबर अगली तारीख दी है। आकाश के वकील संदीप सक्सेना ने बताया अगर अगली तारीख पर भी आजम खान कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+