नाचते हुए पुलिसकर्मियों ने लगाए 'जयंत चौधरी' जिंदाबाद के नारे, जारी हुआ 6 पुलिसकर्मियों को नोटिस
नाचते हुए पुलिसकर्मियों ने लगाए 'जयंत चौधरी' जिंदाबाद के नारे, जारी हुआ 6 पुलिसकर्मियों को नोटिस
रामपुर, 05 फरवरी: उत्तर प्रदेश में इस वक्त सियासी रंग में रंगा हुआ है और हर तरफ विधानसभा चुनाव की चर्चा है। इसी बीच रामपुर जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छह पुलिसकर्मी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के पक्ष में नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आनन-फानन में जेल प्रशासन छह जेल कर्मियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब-तलब किया है। इसके साथ ही आईजी जेल को भी पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी गई है।

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ पुलिस कर्मी रामपुर जेल के बाहर देशभक्ति गीत पर नृत्य करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ पुलिस कर्मी रालोद नेता जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पहले इस वीडियो को कुछ लोगों ने मेरठ का बताया, लेकिन बाद में पता चला कि यह वीडियो रामपुर जेल के बाहर का है।
Recommended Video
इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी अंकित मित्तल ने इस मामले में जेल प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि यह वीडियो गणतंत्र दिवस का बताया गया है। दरअसल जेल की सुरक्षा में लगे जेल कर्मी संदीप को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया था। सम्मानित होने के बाद उसके साथी भी खुशी में नृत्य कर रहे थे। इसी में नारेबाजी की बात सामने आई है। बताया कि इस संबंध में छह पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। साथ ही इस पूरे मामले की रिपोर्ट आईजी कारागार को भी भेजी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications