जेल से अपनों को छुड़ाने के लिए गांजा बेचने लगी ये महिला, मां-बहन-बहनोई भी यही करते पकड़े गए

Gujarat crime News in Hindi, राजकोट। गुजरात में राजकोट के कोठारिया रोड स्थित नीलकंठ सिनेमा के पास एक महिला गांजा बेचती पकड़ी गई। भक्तिनगर पुलिस ने उससे 10.430 किलो गांजा बरामद किया। इस गांजे की कीमत करीब 62,500 रुपए थी। महिला की पहचान महेमुदा कईडा उर्फ ललुडी के तौर पर हुई। उसका कहना है कि कुछ समय पहले ही उसके ज्यादातर परिजन नशे के कारोबार में जेल में डाले ला चुके थे, उन्हें छुड़ाने के लिए वह पैसों का इंतजाम करना चाहती थी। इसलिए वह खुद भी गांजा बेचने लगी। महिला की यह बातें सुनकर सिपाही चौंक गए और उसे थाने ले गए।

सूरत ले जा रही थी 10 किलो से भी ज्यादा गांजा

सूरत ले जा रही थी 10 किलो से भी ज्यादा गांजा

पुलिस के मुताबिक, शहर में प्रति-दिन बढ़ रहे नशे के कारोबार को रोकने के लिए सिपाही गश्त पर हैं। बीती रात शहर के कोठारिया रॉड क्षेत्र में गश्त की जा रही थी, तभी वह महिला दिखी। रोककर उसकी तलाशी ली गई तो गांजा मिला। महिला द्वारा यह गांजा एसटी बस द्वारा सूरत के अश्विनी इलाके ले जाया जा रहा था। जिसके बाद सिपाहियों ने सूरत पुलिस को भी अलर्ट कर दिया।

मां-बहन, बहनोई और भांजी भी इसी धंधे में पकड़ी गईं

मां-बहन, बहनोई और भांजी भी इसी धंधे में पकड़ी गईं

वहीं, गिरफ्त में आने पर महेमुदा ने कुबूल करते हुए बताया कि उसकी मां अमीनाबेन भी पिछले साल और इसी साल की शुरूआत में पकड़ी जा चुकी है। साथ ही उसकी बहन मदीनाबेन, बहनोई उस्मानभाई और भांजी अफसाना भी जेल की हवा खा रहे हैं। ऐसे में वकील करके उन्हें छुडाने के लिए वह पैसों का इंतजाम करना चाहती थी और इसलिए नशे का ही कारोबार करने लगी। पुलिस को महेमुदा से मोबाइल व गांजा समेत कुल 74,200 रुपए की कीमत का सामान बरामद हुआ है।

खुलेआम बिकता है गांजा

खुलेआम बिकता है गांजा

संवाददाता के अनुसार, पता चला है कि सूरत के अश्विनी कुमार रोड पर गांजे की खुलेआम बिक्री की जाती है। यहां तक कि पुलिस तमाशा देखती रहती है। राजकोट ही नहीं, गुजरात के कई क्षेत्रों में भी यहीं से गांजा सप्लाई होता है। मुख्य रूप से मुंबई यहां के माल का मुख्य केंद्र बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+