आधी रात शिकार के पीछे शहर की सोसायटी में दौड़े चले आए भूखे शेर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना देखिए

अमरेली। गुजरात में अमरेली के निकट खांभा के जंगल से कुछ शेर देर रात शहर में घुस आए। वहीं एक कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो शेर गायों पर लपकते दिखे। गायें आगे भाग रही थीं और शेर उनके पीछे थे। कुछ लोग अपने घरों से झांककर उन शेरों को देखने लगे। वहीं, कुछ लोग उन्हें देखकर घबरा भी गए। संवाददाता के अनुसार, ये शेर अमरेली की आनंद सोसायटी में घुसे। जहां उन्होंने जलाराम मंदिर के पास गायों का शिकार कर अपनी भूख मिटाई।

watch video: lions enter in amreli city at night, hunting many cow

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहर में शेर गायों के पीछे दौड़ रहे हैं। गाय अपनी जान बचाने के लिए भाग रही हैं। हालांकि, दोनों ही शेरो नें जलाराम मंदिर के पास कुछ गायों को पकड़ लिया। गायों का रंभाना सुनकर लोग घर की छत पर चढ़ गए और शेरों को ललकारा। मगर शेर, आनंद लेते हुए अपना शिकार कर रहे थे।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि शेर अक्सर जंगल से ग्रामीण इलाकों में आते रहे हैं। वे तुलसीश्याम और मितियाला रेन्ज नजदीक होने के कारण शिकार की तलाश में इधर भी पहुंच जाते हैं। किंतु, बीते रोज पहली बार लोगों ने रात में शहर में शेरों को शिकार करते देखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+