देखिए वीडियो, अचानक पत्तों की तरह बिखर गया मकान, अंदर ही दब गए परिवार के 7 लोग

जामनगर। गुजरात में जामनगर सिटी में एक मकान अचानक ढह गया। उसमें रह रहे परिवार के 7 लोग दब गए। उसके बाद करीब दो दिनों तक चले राहतकार्य में तीन लोगों की लाशें बरामद हुईं। इस घटना के करीब 15 दिन एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मकान ढहता हुआ साफ दिख रहा है। कुछ ही सेकेंड्स में वह मकान पत्तों की बिखर गया था। उसमें रह रहे लोगों ने जान बचाकर भागने की कोशिश भी की, मगर मलबे में ही दब गए।

watch video: House collapsed in jamnagar, 7 people buried in debris

यह वीडियो अब गुजरात में वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि दो लोग मकान की मरम्मत काम कर रहे हैं। अचानक मकान का एक भाग झड़कर गिरने लगता है। दोनों जने उसके नीचे दब गए। तब एक और व्यक्ति भी उस समय मकान में मौजूद था। जिसकी भी इस हादसे में मौत हो गई थी। एंबुलेंस एवं राहतकर्मियों को यहां पहुंचने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी, क्योंकि गली संकरी थी।

मकान गिरने की यह घटना शहर के देवूभाना चौक की है। जहां दो मंजिला मकान गिर गया था। मकान मालिक अनवरभाई गंढार के एक कौटुंबिक भाई सलीमभाई ने बताया कि, मकान के रिनोवेशन काम हो रहा था, तभी यह हादसा हुआ। इसमें 7 लोग दब गए। हादसे के बाद आगे के दरवाजे से तीन बच्चियों और पीछे के दरवाजे से अन्य एक व्यक्ति को बचा लिया गया। बाकी की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+