'वायु' की तबाही से बचे गुजरात में मूसलाधार बारिश, सोमनाथ का शॉपिंग सेंटर पानी से भरा, देखें वीडियो
राजकोट। चक्रवात वायु का खतरा टल चुका है। यह पोरबंदर और सौराष्ट्र के कुछ तटीय क्षेत्रों से टकराते हुए निकला। अब गुजरात में धुंआधार बारिश हो रही है। समुद्र से उूंची लहरें उठ रही हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। गिर सोमनाथ जिले स्थित सुप्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के करीब स्थित सोमनाथ शॉपिंग सेंटर में पानी भर गया है। जिसकी वजह से इलाके में जलभराव हो गया है और व्यापारियों एवं ग्राहकों को खास दिक्कत हो रही है। सोमनाथ के तलाला, सूत्रापाडा और जंगल क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण बहुत से घर पानी से घिर गए हैं। संवाददाता ने वहां से कुछ वीडियो भेजे, जिनमें देखा जा सकता है कि किस कदर बारिश हुई और पानी भर गया।

गुजरात में यहां हो रही जोरदार बारिश
राज्य के तलाला और सूत्रपडा में पिछले 24 घंटे में 6 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। वेरावल, कोडिनार, गीर गढ्डा और ऊना में भी एक से दो इंच बारिश हुई है। पोरबंदर, भावनगर, और गोंडल में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। साथ ही अमरेली, द्वारका समेत अन्य तटीय इलाकों में भी सुबह से धीमी बारिश हो रही है। राजकोट में सिर्फ 15 मिनट धुंआधार बारिश होने पर ही कई क्षेत्रों में बिजली की समस्याएं सामने आई।
साल की पहली बार से किसानों में खुशी की लहर
सौराष्ट्र के लगभग तमाम क्षेत्रों में बारिश हुई है। जिसको लेकर किसानों में खुशी का माहौल दिखाई दिया। कई इलाकों में किसानों द्वारा मुंगफली की बुआई कर दी गई थी। इस बारिश के कारण किसानों की इस फसल को नया जीवन मिला है। हालांकि, आने वाले समय में बारिश कैसी होगी? इसको लेकर चिंताएं भी बनी हुई हैं। बतादे कि, मौसम विभाग द्वारा सौराष्ट्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications