फसल बीमा नहीं मिला तो किसान ने खुद को गर्दन तक जमीन में गाड़ लिया, गुजरात से वीडियो वायरल

राजकोट। गुजरात में धोराजी के एक किसान ने अपनी पीड़ा जताने के लिए जिस तरह से प्रदर्शन किया, उसके वीडियो देखकर लोग सरकार को खरी-खोटी सुना रहे हैं। यहां महेश हिरपरा नाम ​किसान की फसल खराब हो गई थी, सरकार से उसे फसल बीमा मिलना था। मगर, बीमा कंपनियों से उसे कोई मदद नहीं मिली। फसल बीमा नहीं मिलने और खर्चे वहन न कर पाने के चलते किसान का परिवार तंगी से जूझने लगा। ऐसे में उस महेश ने गड्ढा खोदकर खुद को जमीन में पूरा अंदर उतार दिया। उसका केवल सिर ही दिखाई दे रहा था। उसके सं​बंधियों एवं पड़ोसी किसानों ने भी इस तरह की समाधि लेने में उसका साथ दिया।

Watch video: A Gujarati farmer hidden his body inside land for crop insurance

संवाददाता ने बताया कि किसान ने कई बार सरकारी दफ्तरों चक्कर काटे, लेकिन अन्य कई किसानों की तरह उसकी वेदना भी नहीं सुनी गई। ऐसे में अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए उसने विरोध का अनूठा तरीका निकाला। गुजरात के कई स्थानों पर किसानों के विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। जिनमें किसान अपने-अपने तरीकों से सरकार से अपनी मांग मनवाना चाहते हैं। हालांकि, सरकार का कहना है कि जिस पैकेज का ऐलान हुआ है, वो किसानों के नुकसान की भरपाई के पर्याप्त है।

Watch video: A Gujarati farmer hidden his body inside land for crop insurance

मालूम हो कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में किसानों के लिए 700 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की गई है। जबकि, किसान यूनियन का कहना है कि किसानों की 2500 करोड़ रुपए की कीमत से भी ज्यादा की फसलें खराब हुई थीं। ऐसे में यह पैकेज काफी कम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+