हाईवे क्रॉस करती बाइक हाईस्पीड कार से टकराई, अंदर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ वीडियो
राजकोट। यहां गोंडल के गुंदाला रोड पर एक कार और बाइक का भयंकर हादसा हुआ। कार तेज स्पीड में दौड़े चली जा रही थी, तभी उसके सामने से एक बाइक रोड क्रॉस करने लगी। कार उस बाइक से टकरा गई, इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक पर सवार महिला समेत लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
Recommended Video

यह हादसा कार के डैशबोर्ड में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। संवाददाता ने हमें वीडियो भेजा, जिसमें आप देख सकते हैं हादसा कैसे हुआ। पता चला है कि, जो पुरुष व महिला बाइक पर सवार थे, उनकी पहचान संजयभाई परमार एवं प्रभाबेन वाघेला के तौर पर हुई। उन्हें गोंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। संवाददाता ने बताया कि, जो लोग कार में सवार थे उन्हें मामूली चोटें आईं। हालांकि, कार का शीश चटक गया। कार के आगे का हिस्सा भी दुचक गया। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
इस हादसे के वक्त कार चला रहे लोग बातचीत कर रहे थे, ऐसा कहा जा रहा है। हादसा डेकोरा सिटी के पास हुआ, जहां कार चला रहे शख्स ने ब्रेक भी मारी। कार रुक तो गई, लेकिन उससे पहले ही वह बाइक से टकरार गई थी।












Click it and Unblock the Notifications