VIDEO: ऑडी चलाते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था ड्राइवर, सब्जी वाले के डेढ़ साल के बच्चे को रौंदा

राजकोट। गुजरात में राजकोट से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां ऑडी कार वाले एक शख्स ने सब्जी वाले डेढ़ साल के बच्चे को रौंद डाला। कार चलाते वक्त शख्स अपने मोबाइल पर बात कर रहा था, ऐसे में जहां बच्चा खड़ा था, कार उस पर चढ़ गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना के बाद बच्चे की मां उसे लेकर अस्पताल की ओर दौड़ी। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान वंश के तौर पर हुई है।

Recommended Video

    VIDEO: ऑडी चलाते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था ड्राइवर, सब्जी वाले के डेढ़ साल के बच्चे को रौंदा
    Watch: Audi car trashed a child at rajkot city, VIDEO goes to viral

    संवाददाता ने बताया कि, बच्चे को कुचलने के बाद कार ड्राइवर वहां से फरार हो गया था। यह घटना राजकोट के भक्तिनगर सर्कल के पास हुई। इसकी जानकारी मिलने पर भक्तिनगर पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारी वहां पहुंचे। उन्होंने कानूनी कार्यवाई शुरू की। कार के चालक के खिलाफ गुनाह दर्ज कर किया। उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि, फिर कुछ ही देर बाद उसकी बेल भी हो गई। अब लोग पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं कि, मासूम बच्चे की जान लेने वाले अपराधी को यूं ही क्यों जेल से बाहर कर दिया गया।

    बच्चे के पिता सब्जी बेचते हैं। वो बच्चा महज डेढ़ साल का था। उसे कार ने कुचला तो वो पूरी घटना कुछ ही दूर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आप वीडियो देखकर हादसे की भयावहता समझ सकते हैं। लग्जरी कार ने उसे कुचला था। वहीं, इस घटना का जिम्मेदार सलाखों से बाहर भी आ गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+