सांड़ों की लड़ाई छुड़ाने गये युवक की जिंदगी पर आफत आई, देखिए वीडियो

Viral video from gujarat | News in Hindi, भावनगर। गुजरात में सड़क पर भिड़े दो सांड़ों को हटाने आया एक व्यक्ति खुद की जिंदगी दांव पर लगा बैठा। उसने दोनों साड़ों में लाठी मारते हुए उन्हें अलग करने की कोशिश की। इस बीच सांड़ अलग हुए तो दो में से एक सांड़ ने सींग लहराकर व्यक्ति ( शख्स) पर हमला कर दिया। वह व्यक्ति सड़क​ पर गिर पड़ा और सांड़ की टक्कर से उसके कलेजे पर गहरी चोट लगीं। वहां से गुजरते लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है।

Viral video: bulls fight on the street, man injured seriously

वीडियो में दिख रहा है कि बीच बाजार दो सांड़ आपस में लड़ रहे हैं। उनके पास में ही वाहन खड़े हैं, तभी एक शख्स लाठी लेकर वहां आता है। वह शख्स लाठी मारकर उन्हें अलग-अलग करना चाहता है, वो दोनों पीछे हट तो जाते हैं, लेकिन उनमें से एक सांड़ उस शख्स पर ही हमला कर देता है। टक्कर लगते ही वह शख्स वहीं सड़क पर गिर जाता है। वह सांड सींग से उसे मारता रहता है। बताया जाता है कि, बाद में लोगों ने किसी तरह उस शख्स को सांड़ के चंगुल से छुड़ाया। यह मामला भावनगर का है।

डिप्टी मेयर की चली गई थी जान
इससे पहले यहां इसी तरह भिड़े पशुओं की वजह से ही एक पूर्व डेप्युटी मेयर की मौत हो गई थी। इसके बावजूद भावनगर शहर में मनपा (नगर निगम) द्वारा अवारा पशुओं की समस्या दूर नहीं की गई है। इन पशुओं की वजह से राहगीर मुश्किल में फंस जाते हैं।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+