गुजरात में सरकारी बस से होती थी गौमांस की सप्लाई, 100 किलो ले जाती 2 महिलाएं अरेस्ट

Gujarat News, राजकोट। गुजरात के गोंडल में गाय के मांस को सरकारी बस के जरिए राजकोट में सप्लाई करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने बस को रुकवाकर जांच की तो सवारियां दंग रह गईं। उस बस में दो महिलाएं करीब 100 किलो गौमांस लिए बैठी थीं। सिपाहियों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

two woman arrested with 100 Kg cow beef in gujarat

पुलिस के अनुसार, सिपाहियों को गोंडल के भरुडी टोलगेट के पास गौमांस की हेराफेरी होने की सूचना मिली। जिसके बाद सिपाहियों ने तलाशी शुरू कर दी। एक बस में गौमांस होने का पता चला, जो कि धोराजी से राजकोट जा रही थी। इस बस में 2 महिलाएं गौमांस के साथ धोराजी से राजकोट जाने के लिए बैठी थीं।

पूछताछ में उन्होंने कुबूला कि कि वे राजकोट के मोरबी रोड की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने नाम झरीना करीमभाई बावनका और बेबी हारुन खोराणी बताए। झरीना ने धोराजी के इस्लाम लोढ़ी से और बेबी हारुन ने इकबाल टोपा से गौमांस खरीदा होने की जानकारी दी। अब पुलिस अन्य लोगों को खोज रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+