ड्राइवर ने गंवाया स्टेयरिंग से काबू, चकाचौंध के बीच एक के बाद एक वाहनों को रौंदते हुए खाई में गिरा ट्रक
Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट के माधापर चौकड़ी क्षेत्र में एक ट्रक ने तांडव मचा दिया। ट्रक के ड्राइवर ने सामने से आ रही एक बस को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन स्टेयरिंग से कंट्रोल खो दिया। जिसके चलते बेकाबू हुए एक के बाद एक वाहनों को टक्कर मारी। ट्रक की टक्कर से ऑटो रिक्शा, बाइक और कार क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं ट्रक झोपड़ों को तहस-नहस करते हुए गड्ढे में जा गिरा। इस हादसे की वजह से घुप अंधेरे में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल हुए लोगों को अस्पताल भेजा। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत तीन लोगों की हालत गंभीर हो गई। वहीं, पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। उसने जांच के दौरान घटना के सीसीटीवी फुटेज चेक किए।

वीडियो में दिख रहा है कि ट्रक किस कदर बेकाबू हो गया था। तेज गति से दौड़ते हुए उसने तीन-तीन वाहनों समेत झोपड़ों को कुचल दिया था। अब घायल ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications