गर्मी से दिक्कत हुई तो पटरी पर मस्ती करने आ पहुंचे शेर, ड्राइवर को रोकनी पड़ी रेल, देखें वीडियो
Gujarat News, अमरेली। गर्मी का सीजन शुरू होते ही पशु-पक्षी भी पानी और ठंडे स्थानों की खोज में इधर उधर कूच करने लगे हैं। ऐसे में गुजरात में जंगल के राजा (lion) भी अमरेली-वेरावल क्षेत्र में घूम रहे हैं। यहां धारी के जंगलों से गुजर रही रेलवे लाइन पर तो तीन शेर रेलगाड़ी गुजरने के दौरान जमकर बैठ गए। वे पटरी पर एक-दूसरे को ताकने लगे, ट्रेन का हॉर्न सुनकर भी नहीं हटे। मजबूरन ड्राइवर को ट्रेन रोकनी पड़ गई। यह ट्रेन करीब 20 मिनट खडी रही।

इसके बाद ही शेर वहां से हट सके। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों ने उनके वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर उन्हें पोस्ट करने लगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह तीन शेर ट्रैक के पास बैठे हैं। ड्राइवर उनकी वजह से ही ट्रेन को रोक देता है। उन्हें वहां से हटाने की कोशिश भी की गई, लेकिन वे काफी देर बाद खुद ही वहां से उठकर जंगल में गए।
कुछ स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस इलाके में गर्मी की वजह से हिंसक पशुओं की आवाजाही बढ़ गई है। कभी तेंदुए तो कभी शेर दिख जाते हैं। ये कई बार रेलवे ट्रैक या हाईवे पर आकर बैठ जाते हैं। इस मर्तबा वहां से गुजरने वाले वाहनों में सवार लोग उनके वीडियो बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications