टेंपो में कपड़े बेचने वाले व्यापारी का जज्बा, '3 दिन की कमाई शहीदों के नाम, वंदे मातरम'

Gujarat News, जामनगर। गली-गली टेंपो चलाकर कपड़े बेचने वाले एक बुजुर्ग ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदनाएं जताते हुए उन्हें अपनी ओर से मदद देने का अहम फैसला लिया है। यह बुजुर्ग अपनी तीन दिन की कमाई शहीदों के परिवार को भेजेगा।

Pulwama, Pulwama terror attack, CRPF, Indianarmy, Martyr, Martyrdom, Martyrism, positive news, Rajkot, Gujarat, पुलवामा, आतंकी हमला, शहीद, जवान, शहादत

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार दोपहर को अबतक का सबसे भीषण आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया गया। इस काफिले में 2500 से ज्यादा जवान थे, जो करीब 40 बसों में निहत्थे सवार थे। इस हमले में करीब 44 जवानों ने जान गंवाई, जिनमें से 40 की पहचान हो गई है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बुजुर्ग अपने टेंपो में पोस्टर लगाए हुए है, जिनमें लिखा हुआ है, 'पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि, 3 दिन का मुनाफा शहीदों के नाम वंदे मातरम।'

यह बुजुर्ग व्यापारी गुजरात में जामनगर शहर का बताया जा रहा है, जो कहीं स्थाई दुकान न होने की वजह से अपनी बिक्री टेंपो के जरिए क​रता है। वीडियो को देखकर लोग उसकी अनोखी देशभक्ति को सलाम कर रहे हैं।

Pulwama, Pulwama terror attack, CRPF, Indianarmy, Martyr, Martyrdom, Martyrism, positive news, Rajkot, Gujarat, पुलवामा, आतंकी हमला, शहीद, जवान, शहादत

गुजरात में भी सड़कों पर विरोध प्रदर्शन बढ़े
वहीं, सूबे में कई स्थानों पर व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रख भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है। कोई मोमबत्ती जलाकर या नारे लगाकर अपनी देशभक्ति का परिचय दे रहा है तो कोई मोदीजी जी से सख्त एक्शन लिए जाने की मांग कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+