गुजरात: पानी में आने लगी प्रतिबंधित शराब की बू, लोगों ने शिकायत की तो बुटलेगरों ने रात में किया घरों पर हमला

Gujarat news, राजकोट। गुजरात में राजकोट में वार्ड-13 में पानी की लाइन में प्रतिबंधित शराब की बदबू आने लगी है, इसकी वजह है यहां बुटलेगरों की करतूतें। स्थानीय लोगों ने जब विरोध किया तो बुटलेगरों ने रात में उनके घरों पर हमला बोल दिया। पीड़ितों का कहना है कि शराबियों के आतंक से यहां कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और पुलिस लोगों को हेल्मेट पहनाने में लगी हुई है।

VIDEO : Terror of Bootleggers at Rajkot, Manipulating by liquor in the water line

पानी में फेंका शराबी जल
स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड नंबर-13 में बुटलेगरों द्वारा शराब का पानी की वॉटर-लाइन में फेंका गया है।जिसकी वजह से उसमें शराब की बदबू आने लगी है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस कोई कार्रवाई करती, उससे पहले बुटलेगरों ने घरों में घुस मारपीट कर डाली। इस मारपीट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां अंबेडकर नगर में इन्हीं शिकायत को लेकर महानगर पालिका को बार-बार जानकारी भी दी गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद एक मीडिया चैनल ने मुद्दा उठाया। हालांकि, प्रशासनिक कार्रवाई से पहले ही बुटलेगर हरकत में आ गए।

VIDEO : Terror of Bootleggers at Rajkot, Manipulating by liquor in the water line

बुटलेगरों ने रिहायशी लोगों से मारपीट की। रात को कई घरों के दरवाजे तोड़कर गाली-गलौज की और धमकियां देकर भाग गए। हालांकि बुटलेगरो की इस हरकत को भी स्थानिकों ने मोबाइल कैमरा में कैद कर लिया। अब इस घटना से जुड़े वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+