बीवी-बेटी को घर पर छोड़ छात्रा के साथ भाग गया मास्टर, शादी के 11 साल बाद धोखा खाई पत्नी पहुंची थाने

gujarat crime news in hindi, जूनागढ़। अवैध संबंधों में पड़े एक ​शिक्षक ने अपनी बीवी-बेटी घर पर छोड़ दीं और छात्रा के साथ भाग गया। उसकी 11 साल पहले शादी हुई थी। उसके एक बेटी हुई और वह नौकरी करके घर चलाने लगा। शिक्षक की नौकरी करते हुए पिछले कुछ महीनों से मोरबी में उसकी एक लड़की से आंखें चार हो गईं, जो कि उसी से पढ़ने आती थी। दोनों एक दूजे के इतने करीब आ गए कि शिक्षक ड्यूटी से लौटकर घर पर अपनी बीवी से झगड़ा करने लगता। घर में आए रोज मारपीट होने लगी। आखिरकार, अपनी दूसरी दुनिया बसाने के लिए वह उक्त छात्रा के साथ भाग गया।

teacher and student love affair news

शिक्षक के छात्रा के साथ प्रेम-प्रसंग में घर छोड़कर भागने की जानकारी उसकी बीवी को हुई तो वह थाने पहुंच गई। पति के धोखे से आहत हो उसने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने महिला व उसकी बेटी को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिक्षक केशोद का रहने वाला उदय डोडिया है, उसकी वर्ष 2008 में शादी हुई थी।

teacher and student love affair news

पिछले कुछ महीनों से वह अपनी छात्रा से ही इश्क फरमाने लगा। इसी वजह से वह अपने घर पर बीवी से झगड़ा करने लगा। उसके इस रवैये से तंग पत्नी ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई ​थी। आखिर में उदय अपनी पत्नी-बच्ची को छोड़कर छात्रा के संग फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+