Corona Warriors: 6 माह की गर्भवती होने के बावजूद ऑन ड्यूटी, पति से कहा- फर्ज पहले छुट्टी बाद में, वीडियो

राजकोट. गुजरात के राजकोट में कोरोना वॉरियर्स से जुड़े अनेक किस्से सामने आ रहे हैं। यहां की एक महिला एएसआई का वीडियो भी सोशल साइट्स पर वायरस हो रहा है। नसरीन जुनैद बेलीम नामक एएसआई छह माह की गर्भवती है। उसके बावजूद वह ऑन ड्यूटी रहती है। उसका परिवार उसे लेकर चिंतित है, पर उसका हौंसला बरकरार है। शौहर ने उससे कहा कि, छुट्टी ले लो, तो नसरीन जुनैद बोलीं कि फर्ज पहले है, छुट्टी बाद में।

एएसआई नसरीन जुनैद बेलीम का फर्ज

एएसआई नसरीन जुनैद बेलीम का फर्ज

नसरीन जुनैद बेलीम ने शौहर से यह भी कहा कि इस वक्त देश को मेरी जरूरत है। बता दें कि, नसरीन जुनैद बेलीम छह माह की गर्भवती हैं। उन्होंने कहा कि, पूरा देश कोरोना की महामारी से लड़ रहा है। ऐसे में हम कैसे ड्यूटी से ब्रेक ले सकते हैं। कोरोना से हालात बिगड़ने के कारण मेरे परिजन भी चिंतित हैं।

'स्टाफ भी मेरी भावनाओं की कद्र कर रहा'

'स्टाफ भी मेरी भावनाओं की कद्र कर रहा'

''मेरे परिजनों को डर है कि इन परिस्थितियों में कहीं मुझे कोरोना का संक्रमण न हो जाए। ऐसे में मेरी संतान का क्या होगा? उनका डर वाजिब है। लेकिन मेरा मानना है कि, इन हालात में मेरी ड्यूटी ज्यादा जरूरी है और इसी वजह से सबके कहने के बावजूद मैंने अवकाश नहीं लिया। हालांकि, पूरा स्टाफ भी मेरी भावनाओं की कद्र कर पूरा सहयोग दे रहा है।''

'तुम चिंता मत करो, मुझे कुछ नहीं होगा'

'तुम चिंता मत करो, मुझे कुछ नहीं होगा'

अपने पति के बारे में बताते हुए नसरीन ने कहा कि, 'इस समय मैं राजकोट में ही हूं। घर पर हम दोनों ही हैं। वे घर के काम में मेरी मदद करते हैं। थाने तक पहुंचाने और लाने में भी वह मेरी पूरी मदद करते हैं। हालांकि, उन्होंने मुझे बिना सैलरी अवकाश लेने के लिए कहा था। लेकिन मैंने कहा कि, डरने की कोई जरूरत नहीं है। हमारा डिपार्टमेंट हमारा पूरा ख्याल रखता है। तुम चिंता मत करो, मुझे कुछ नहीं होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+