हार्दिक की दोस्त रेशमा पटेल लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव हारीं, जमानत भी नहीं बचा पाईं

Lok sabha election result 2019 News, राजकोट। लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद जब हार्दिक पटेल ने कांग्रेस ज्वॉइन की तो गुजरात में रेशमा पटेल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद रेशमा ने विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा चुनाव दोनों एक साथ लड़े। मगर, गुरुवार को आए चुनाव नतीजों में रेशमा पटेल को करारी हार का सामना करना पड़ा। उनकी जमानत भी जब्त हो गई है।

Reshma Patel defeat in Lok Sabha elections 2019 and bypolls

बता दें कि, रेशमा पटेल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर चुनाव लड़ा। उन्होंने पोरबंदर लोकसभा और माणावदर विधानसभा सीट से पर्चा भरा था। बाद में एनसीपी का उन्हें माणावदर में समर्थन मिल गया। मगर, कोई फायदा नहीं हो सका। पोरबंदर लोकसभा सीट पर रेश्मा को सिर्फ 3704 वोट मिले, जो कुल मतदाताओं के सिर्फ 0.39 प्रतिशत हैं। वहीं, माणावदर विधानसभा में एनसीपी के समर्थन के बावजूद रेश्मा को सिर्फ 1707 वोट ही मिले हैं। जो कुल मतदारों के सिर्फ 1.13 प्रतिशत हैं।

इधर, पोरबंदर सीट पर हार्दिक पटेल के पुराने सहयोगी ललित वसोया भी चुनाव हार गए। ललित वसोया कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 3.31 लाख वोट ही बटोर सके। भाजपा के रमेश धडुक ने उन्हें 5.50 लाख वोट हासिल करके हरा दिया। वहीं, माणावदर की बात करें तो भाजपा की ओर से लड़ने वाले जवाहर चावड़ा ने 20 हजार वोट से जीत हासिल की। बहरहाल, राज्यभर में रेशमा पटेल की हार के चर्चे हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+