किडनी फेल हुई तो अस्पताल में डॉक्टर नहीं बचा पाए महिला की जान, यूं भड़क उठे यूथ कांग्रेस वर्कर्स

राजकोट: अस्पताल में महिला की मौत, भीड़ ने पीटे डॉक्टर

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट के कालवाड़ रोड स्थित एक खानगी अस्पताल में महिला मरीज की मौत हो जाने से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों को स्टाफ सहित पीट दिया। महिला के वॉल्व ठीक नहीं थे, उसे अमीन मार्ग के प्लेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Rajkot: youth congress workers beaten-up the doctors, when woman died at hospital

हालांकि, किड़नी फेल होने के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। जिसके बाद परिजनों ने मौके पर हंगामा कर दिया। देखते ही देखते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ भी जा जुटी और परिजनों के साथ मिलकर कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर्स को निशाना बनाया।

Rajkot: youth congress workers beaten-up the doctors, when woman died at hospital

इस दौरान अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। जैसे-तैसे डॉक्टर्स ने पीछा छुड़ाया। बताया जा रहा है कि यहां कुछ दिनों पहले जयश्रीबेन परमार नाम की महिला भर्ती कराई गई। पहले उसे अहमदाबाद ले जाया गया था। उसकी मौत के बाद बवाल मचने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। जहां मामला शांत कराने की कोशिश की गई। डॉक्टरों का कहना था, कि उनकी वजह से कोई गलती नहीं हुई, बल्कि महिला वॉल्व की बीमारी की वजह से मरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+